फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The number of dengue patients is not decreasing.

Dehradun News: हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर से प्लेटलेट्स लाने की तैयारी

Sun, 24 Sep 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The number of dengue patients is not decreasing.
Iडेंगू मरीजों का आंकड़ा कम न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की योजनाI
विज्ञापन




डेंगू मरीजों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। मरीजों को लगातार प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर के ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स लाने की योजना बनाई है।



डेंगू के नोडल अफसर डॉ. सीएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने यह प्लान तैयार किया है कि दून के मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत होगी तो स्वास्थ्य विभाग से टीम दूसरे जिले जाएगी। इसके बाद यहां से प्लेटलेट्स लाए जाएंगे। प्लेटलेट्स पांच दिन तक सही रहते हैं। फिलहाल दून में बने कंट्रोल रूम से मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शुक्रवार को 12 और शनिवार को दो मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के फोन आए। इन सभी मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन






Iडेंगू के 17 नए मरीज मिलेI



शनिवार को डेंगू के 17 मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 876 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में डेंगू की 1269 मरीजों की जांच हुई थीं। अधिकतर मरीज ऐसे हैं, जिनकी रिपोर्ट रैपिड पॉजिटिव है। इन सभी मरीजों को अस्पतालों में डेंगू संदिग्ध के तौर पर इलाज दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों को अपने आंकड़ों में शामिल नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed