फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The new DM gave directions to the officials regarding

Dehradun News: वार्डों के परिसीमन के अनुसार व्यवस्थित की जाएगी मतदाता सूची

Sat, 07 Sep 2024 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The new DM gave directions to the officials regarding
Iडीएम ने दिए सभी अधिकारियों को मतदाता सूची का समय से पुनरीक्षण करने के निर्देशI
विज्ञापन




नवागत डीएम ने दून के वार्डों के परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए और समय से काम पूरा किया जाए।



देहरादून में अभी हाल ही में परिसीमन हुआ है। इसके बाद अब मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने के आदेश शासन ने दिए हैं। डीएम सविन बंसल ने बताया निर्देश दिए कि नगर निगम की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण निर्धारित समय के अनुसार कराना है। इस पुनरीक्षण में प्रचलित निर्वाचक नामावलियों के वार्डाें को नए परिसीमन के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा। 14 सितंबर तक पूर्व में बनायी गयी निर्वाचक नामावलियों से परिसीमन के अनुसार वार्डवार मतदाताओं को चिह्नित कर नामावली को व्यवस्थित किया जाएगा। 15 से 24 सितंबर तक मतदाताओं को साफ्टवेयर पर वार्डवार स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


25 सितंबर को निर्वाचन नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक इस पर दावे-आपत्तियां कर सकते हैं। इसके अलावा चार से 6 अक्तूबर तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ 10 अक्तूबर को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed