फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mystery of the Patharia Pir scandal is waiting for the report

रिपोर्ट के इंतजार में बरकरार है पथरिया पीर कांड का रहस्य

Wed, 10 Mar 2021 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the Patharia Pir scandal is waiting for the report
शराब के सैंपलों की जांच के इंतजार में पथरिया पीर कांड का रहस्य डेढ़ साल बाद भी उजागर नहीं हो सका है। यह विशेष रिपोर्ट आईआईटी रुड़की से आनी थी, लेकिन बार-बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी संस्थान ने पुलिस को रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है। जबकि, जिला पुलिस इसका भुगतान भी पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, सितंबर 2019 में कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरिया पीर इलाके में कथित जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हुई थी। प्राथमिक पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण शराब में मिले एक तत्व के कारण ही आया था। लेकिन, इसकी विस्तृत और असल पड़ताल के लिए सैंपलों को आईआईटी रुड़की भेजा गया था। ताकि, यह पता चल सके कि वास्तव में इस शराब में ऐसा क्या था जिससे इतने लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस जांच से यह भी साफ हो जाना कि कोई चीज शराब में बाद में मिलाई गई या फिर डिस्टलरी से ही शराब में कोई कमी आई। इस मामले में संस्थान ने पिछले साल आंशिक रिपोर्ट में किसी तत्व के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन, यह रिपोर्ट आसान भाषा में न होकर तकनीकी भाषा में थी, जिससे पुलिस को कोर्ट या अन्य जगहों पर मदद मिलने वाली नहीं थी। तब से अब तक संस्थान ने पुलिस कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है। एसएसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए बार-बार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। लेकिन, संस्थान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed