{"_id":"69611ec421d53a6f450f320b","slug":"the-municipality-took-action-against-temporary-encroachments-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-128113-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अस्थायी अतिक्रमण पर पालिका ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अस्थायी अतिक्रमण पर पालिका ने की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बोर्ड व सड़क पर रखा सामान किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पालिका परिषद ने नगर के बाजारों में अभियान चलाकर सड़कों पर रखे गए साइन बोर्ड व सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान कई दुकानदारों के चालान भी किए गए।
नगर पालिका के कर निरीक्षक मनोज कोहली के नेतृत्व में पालिका की टीम ने नगर के मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, सिनेमा गली, पहाड़ी गली, डाकपत्थर चौक आदि में अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सड़कों व फुटपाथ पर रखे गए दुकानों के सामान और साइन बोर्ड जब्त कर लिए। बाजार में बेतरतीब ढंग से लगाए गए रेहड़ी-ठेली व फुटपाथ पर सामान रखने वालों के चालान भी टीम ने किए। इसके साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के भीतर ही सामान रखने की चेतावनी दी। पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में सफाई नायक पवन कुमार, सुभाष, मोनू, संजय, सतपाल आदि शामिल रहे।