फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Corporation will now purchase walkie

Dehradun News: सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए वॉकी टाॅकी खरीदेगा नगर निगम

Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will now purchase walkie
Iकूड़े से संबंधित समस्या के त्वरित समाधान के लिए सूचना की जा सकेगी प्रसारितI
विज्ञापन




नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब वॉकी टॉकी खरीदेगा। इससे सफाई व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों के बीच संचार सूगम होगा और सूचनाओं का आदान प्रदान आसानी से किया जा सकेगा।

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने प्रेसनोट जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वॉकी टॉकी से कर्मचारियों को समन्वय बनाने में आसानी होगी। साथ ही कूड़े से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम भी सफाई व्यवस्था बेहतर करने में जुट गया है। इसी क्रम में पिछले दिनों नगर आयुक्त मनुज गोयल ने 100 वार्डों की सफाई व्यवस्था जांचने की जिम्मेदारी 13 अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन




शुक्रवार को सभी अफसर सुबह और शाम अपने आवंटित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था देखने निकले। इससे नगर निगम के पर्यावरण मित्र और सुपरवाइजर भी अलर्ट मोड में नजर आए। अफसरों ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति जांचने के साथ ही उनके कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed