फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mobile was robbed from the woman on the strength of all the way

सरे राह तंमचे के बल पर महिला से मोबाइल लूटा

Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The mobile was robbed from the woman on the strength of all the way
घर से ड्यूटी के लिए निकली महिला का मोबाइल बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। स्कूटर पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने महिला का गला भी दबाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात तक पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के केशव रोड की है। स्थानीय निवासी अनुराग जायसवाल ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा जायसवाल सोमवार को दोपहर करीब सवा दो बजे घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। घर से थोड़ी दूरी पर ही पीछे से एक स्कूटर पर चार बदमाश आए और सीमा के आगे खड़े हो गए। इनमें से एक बदमाश ने तमंचा निकाला और सीमा की कनपटी पर सटा दिया। एक बदमाश ने सीमा का गला दबाया और हाथ से मोबाइल छीन लिया। सीमा ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। उन्होंने 112 पर सूचना दी और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें कुछ बदमाशों की पहचान हुई है। इंस्पेक्टर कोतवाली कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed