फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The miscreant said - Ambala people have sent it, your betel

Dehradun News: बदमाश बोले- अंबाला वालों ने भेजा है, 15 लाख में सुपारी है तुम्हारी...

Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The miscreant said - Ambala people have sent it, your betel
लूटपाट करने वाले बदमाश त्यागी के परिवार और पूर्व विवादों से भी वाकिफ थे। उन्हें पता था कि त्यागी का अपने पूर्व पार्टनर से अंबाला में विवाद चल रहा है। जाते वक्त बदमाशों ने धमकी दी कि हमें अंबाला वालों ने भेजा है, 15 लाख रुपये में सुपारी ली है तुम्हारी। शुक्र मनाओ कि अभी छोड़ रहे हैं। जल्द ही दो करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो तो जान बच जाएगी।
विज्ञापन




बदमाशों की ये बातें सुनकर विकास त्यागी ने अपने पूर्व पार्टनर पर भी शक जताया है। हालांकि, उन्होंने इस पुराने विवाद में समझौता होने की बात भी कही है। विकास ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक्सपोर्टर विकास त्यागी ने बताया कि उनका अंबाला में रहने वाले अपने पूर्व पार्टनर से 65 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पार्टनर ने उन्हें इस रकम के बदले चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। इसका उन्होंने कोर्ट में मुकदमा भी कराया था। बाद में उनके पार्टनर ने झूठे आक्षेप लगाकर उनके खिलाफ भी मुकदमा करा दिया। दोनों मामलों में पिछले महीने समझौता भी हो गया। विकास ने बताया कि जिस तरह से बदमाशों ने बात की उससे लगता है कि उन्हें इस विवाद की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


इसमें उनके पूर्व पार्टनर का भी हाथ हो सकता है। बदमाशों ने जाते वक्त कहा कि दो करोड़ रुपये का इंतजाम कर लें। ताकि, इसमें से 90 लाख में अंबाला वालों का हिसाब हो जाएगा और बाकी की रकम लेकर हम तुम्हारी जान बख्श देंगे। पुलिस ने अंबाला के इन मुकदमों की जानकारी भी जुटाई है। ताकि, वहां भी पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






नौ अप्रैल को देहरादून आए थे विकास

विकास त्यागी ज्यादातर दुबई में ही रहते हैं। वह गत नौ अप्रैल को ही देहरादून आए थे। बदमाशों को इस बात का भी पता था कि विकास हाल ही में आए हैं। यह सब बातें बदमाशों ने परिवार को भी बताईं। इससे लगा कि बदमाश बहुत दिनों से परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।




रोज गेट से फोन आता है, पर आज नहीं आया

रिहायशी कॉम्प्लेक्स में 24 घंटे सिक्योरिटी रहती है। गेट पर जब भी कोई आता है और किसी के घर जाने के लिए बोलता है तो गेट से संबंधित फ्लैट में फोन जाता है। पहचान होने पर ही उन्हें अंदर जाने दिया जाता है, लेकिन शनिवार दोपहर को ऐसा कुछ नहीं हुआ। बदमाश सीधे ही दाखिल हो गए। बदमाशों ने जाते ही इंटरकॉम फोन को कब्जे में ले लिया। ताकि, वहां से कोई कॉल न की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed