श्री हनुमद्धाम मंदिर परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने हनुमान जी को भी रक्षा सूत्र बांधे। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। योगाचार्य अमित नेगी ने पर्यावरण में वृक्षों के महत्व पर विचार रखते हुए परिसर में चंदन का पौधा भी लगाया। लोगों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र भी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विष्णु महावर, पंडित जीवन चंद भट्ट, पंडित ओमप्रकाश खंडूरी, पंडित मंदन शर्मा, अमित नेगी, रुद्र बहादुर थापा, राहुल सिंह धर्मदास आदि उपस्थित रहे। वहीं, द रूरल एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने जीवनगढ़ स्थित डिवाइन स्कूल में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस मौके पर अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, आसिफ अली, फतेह आलिम, शमीम खान, प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, रवि कुमार, अफजल बेग मौजूद रहे।