{"_id":"666a1ae6c1bbcf9137035314","slug":"the-memorandum-was-submitted-at-the-jal-sansthan-dehradun-news-c-5-1-drn1031-433531-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान में दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान में दिया ज्ञापन
विज्ञापन
I- उत्तराखंड महानगर महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिया गया ज्ञापन
I
I
I
I- महिलाओं कार्यकर्ताओं ने कहा, पिछले कई दिनों से शहर में पानी की समस्या हो रहीI
उत्तराखंड महानगर महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कमेटी की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से शहर में पानी की समस्या है। वार्ड नंबर चार राजपुर में पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किशनपुर (डायवर्जन से नीचे), काठबंगला, आंशिक कैनाल रोड, शनी देव मंदिर के आगे गब्बर सिंह बस्ती, ढाकपट्टी गांव (राजपुर) में पानी की समस्या बनी हुई है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
Iपानी बचाएं, कम खर्च करेंI
दक्षिण शाखा के सहायक अभियंता राघवेंद्र डोभाल का कहना है कि इन दिनों गर्मी चरम पर है, बारिश हो नहीं रही है। भूजल स्तर कम होने की वजह से पानी उचित मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। हमें खुद जागरुक होकर पेयजल की बचत करनी होगी। पानी कम बहाएं और पानी को बचाने की कोशिश करें।