फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The meeting of the core members of the District Executive

Dehradun News: अवैध रूप से चल रहीं मांस की दुकानों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा

Tue, 03 Dec 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The meeting of the core members of the District Executive
भैरव सेना संगठन के जिला कार्यकारिणी के कोर सदस्यों की बैठक एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कई अन्य विषयों पर चर्चा कर उन्हें उनकी रोकथाम पर रूपरेखा तैयार की गई और इसके लिए संयोजक नियुक्त किए गए।
विज्ञापन




भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि कई बार अवैध मांस की दुकानों को प्रतिबंधित करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गढ़वाल संभाग अध्यक्ष गणेश जोशी ने कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में सनातन संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं और देव डोली प्रथा के माध्यम से व्यवसाय कर रहे हैं। जोकि, सनातन धर्म में निषेध है। प्रदेश अध्यक्ष काजल चौहान ने कहा कि माणा गांव के भीम पुल पर मां सरस्वती के मंदिर के गर्भगृह में महाराष्ट्र के पूंजीपति मृतकों की मूर्ति को लेकर विरोध को अब राज्य स्तरीय बनाकर मूर्ति प्रकरण में सहयोग करने वालों का असली चेहरा समाज के सामने लाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, संजीव टांक, सरोज शाह, ज्योति प्रसाद कंडवाल, आचार्य उपेंद्र पंत, कथावाचक अनिल कृष्णा, आचार्य दीपक सेमवाल, राजकुमार, सुनीता थापा, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed