फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The martyred soldier's wife and children were beaten

Dehradun News: बलिदानी की पत्नी से मारपीट और छेड़खानी, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा

Sun, 13 Apr 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The martyred soldier's wife and children were beaten
I- पड़ोसी लंबे समय से टिनशेड तोड़ने के लिए करता आ रहा है विवादI
विज्ञापन




बलिदानी सैनिक की पत्नी और बच्चों के साथ उनके पड़ोसी ने मारपीट की। आरोप है कि वह कई बार आपसी विवाद के चलते घर में घुसा और उनके व उनकी बेटी के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पड़ोसी और उसकी दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति भारतीय थल सेना में सैनिक थे। वह 18 साल पहले बलिदान हो गए। उनका पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है। उससे सुरक्षा की दृष्टि से महिला ने अपने घर पर एक टिनशेड लगवाया है, लेकिन पड़ोसी उनके इस टिनशेड को तोड़ना चाहता है। गत तीन मार्च को उसने महिला के बेटे को धमकाया और टिनशेड तोड़ने के लिए कहा। इस दौरान महिला भी वहां आ गई और उसने उनसे भी मारपीट की। आरोप है कि पड़ोसी ने उन्हें गलत नीयत से छुआ और गाली गलौज की। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन




इसके एक महीने बाद चार अप्रैल को पड़ोसी अपनी दो बहनों के साथ महिला के घर में घुस आया। वहां उसने परिवार के साथ मारपीट की। यही नहीं आरोपी ने उनकी बेटी के साथ भी छेड़खानी की। उसने धमकी दी कि उसका मामा उत्तराखंड पुलिस में है। ऐसे में पुलिस पहले उसकी बात ही सुनेगी। महिला के अनुसार यह सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि इस मामले में महिला के पड़ोसी और उसकी दो बहनों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed