फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mark loader on the head killed the clever man.

Dehradun News: लोडर चालक के सिर पर वार कर छत से दिया था धक्का

Mon, 24 Feb 2025 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The mark loader on the head killed the clever man.

विज्ञापन
सेलाकुई के हरिपुर में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। बैठकर नशा करने के दौरान हुई आपसी बहस के बाद परिचित ने ही लोडर चालक की सिर पर डंडा मारकर छत से धक्का देकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



14 फरवरी को सेलाकुई थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी लोडर चालक मोहित पाल घर से करीब 300 मीटर की दूरी में घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर पर चोट लगी थी और खून बह रहा था। पड़ोसी की सूचना पर मृतक के पिता विनोद पाल मौके पर पहुंचे और बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने सेलाकुई थाना पुलिस को बेटे पर हमले की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। 19 फरवरी को अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी अजय सिंह थाना पुलिस और एसओजी को मामले की जांच कर खुलासे के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर घटना के दिन मृतक के अंतिम बार हरिपुरा के रुशान फार्म निवासी विजय उर्फ नीटू के साथ देखे जाने की जानकारी मिली। बताया कि पुलिस ने विजय उर्फ नीतू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसने हत्या की बात कबूल ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा को बढ़ाया गया।
विज्ञापन






नशा और गुस्सा बना हत्या का कारण



विकासनगर। हत्यारोपी विजय उर्फ नीटू ने पुलिस को बताया कि वह भी वाहन चलाता है। उसका मोहित पाल के साथ अक्सर मुलाकात होती थी। घटना के दिन रात 12:30 बजे मोहित पाल अपने घर की ओर आ रहा था। वह भी घर के पास बैठकर नशा कर रहा था। बताया कि दोनों साथ बैठकर नशा करने लगे। इस दौरान दोनों की आपस में बहस हो गई और धक्कामुक्की होने लगी। उसने आवेश में आकर मोहित पाल के सिर पर डंडे से वार कर दिया। मोहित पाल भागकर पास के मकान की छत पर चढ़ गया। बताया कि उसने गुस्से में मोहित पाल को छत से धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed