फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The lock on development work worth 600 crores will open

Dehradun News: प्रत्याशियों की तकदीर के साथ खुलेगा 600 करोड़ के विकास कार्यों पर लगा ताला

Tue, 04 Jun 2024 04:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
The lock on development work worth 600 crores will open
I
विज्ञापन

IIएमडीडीए, स्मार्ट सिटी और विकास विभाग के कई प्रोजेक्टों पर होगा काम तेज
I
I
I
Iआचार संहिता खत्म होने का समय आ गया है। अब जिले में 600 करोड़ रुपये के रुके हुए विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। खासकर एमडीडीए के प्रोजेक्ट जिनमें सड़कों का चौड़ीकरण, पार्क, बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के अलावा आढ़त बाजार परियोजना शामिल हैं। इन सभी पर काम तेज होगा। वहीं सौंदर्यीकरण सहित अन्य नए प्रोजेक्टों को हरी झंडी मिल सकेगी। नई परियोजनाओं पर काम शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
I
I
I
Iलोकसभा चुनावों की मतगणना के साथ ही जहां ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी वहीं, आचार संहिता के चलते विकास के कार्यों पर लगा ताला भी खुल जाएगा। आचार संहिता समाप्त होने के बाद कई नए कार्य शुरू होंगे, तो पुराने कामों को गति मिलेगी। जिले में जिन बड़े प्रोजेक्टों को आचार संहिता हटने से रफ्तार मिलेगी, उनमें 205 करोड़ रुपये का ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट, 300 करोड़ का आढ़त बाजार प्रोजेक्ट, 100 करोड़ से पुरानी तहसील एवं ऋषिकेश नगर निगम परिसर में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iतो सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक तक फोरलेन का निर्माण शुरू होगा
I
Iआढ़त बाजार शिफ्टिंग तेज होगी तो सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक तक फोरलेन का निर्माण भी शुरू होगा। वहीं सहस्त्रधारा रोड पर आवासीय योजना के तहत फ्लैट बनकर तैयार हैं। आचार संहिता के कारण इनकी बिक्री का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। यह काम भी अब होगा। सौंदर्यीकरण के भी कई कामों को हरी झंडी मिलेगी। इसके तहत आईएसबीटी का सौंदर्यीकरण होगा। यहां स्थित मॉल का पुनर्निर्माण होगा। एमडीडीए की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम में भी कुछ राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iइंडोर-आउटडोर खेल सुविधाएं विकसित हो सकेंगी
I
I
I
Iसरकारी स्कूलों में इंडोर और आउटडोर खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना अधर में लटकी है। स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग के इंतजाम और पार्कों के सौंदर्यीकरण के काम भी नहीं हो पा रहे थे। अब आचार संहिता की बाध्यता समाप्त होने के बाद इन सभी कामों को हरी झंडी मिल सकेगी। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि आचार संहिता के चलते करोड़ों रुपये के काम अटके थे। अब जल्द ही सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
I
I
I
I
I
Iविधायक निधि के विकास कार्याें में आएगी तेजी
I
Iआचार संहिता खत्म होने से करीब ढाई माह से रुके विधायक निधि के विकास कार्य गति पकड़ेंगे। विधानसभा क्षेत्रों में भी नाली, सीसी रोड, पुलिया आदि के निर्माण को लेकर लोग आचार संहिता खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। आचार संहिता लागू होने से नए विकास कार्यों, उद्घाटन और घोषणाओं पर रोक लगी थी। वहीं पहले से चल रहे कार्यों की गति भी धीमी थी। जिले में 10 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक विधायक को हर साल विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट मिलता है।

I
I
I
I
I
Iजिला पंचायत में बंद कार्य भी होंगे शुरू
I
I
I
Iजिला पंचायत सदस्य भी आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। जिले के 30 पंचायत क्षेत्रों में सीसी रोड, पेयजल, कूड़ा निस्तारण से जुड़े प्रोजेक्ट शुरू होने हैं। लेकिन आचार संहिता लागू होने से सभी कार्य ठप पड़े है। उधर, क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार विकास कार्यों की मांग की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed