फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The line of those taking admission under RTE is not ending

शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश लेने वालों खत्म नहीं हो रही लाइन

Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The line of those taking admission under RTE is not ending
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर नगर पालिका के माध्यम से कराई गई टैंट की व्यवस्था। - फोटो : VIKAS NAGAR
शिक्षा का अधिकार के तहत मुफ्त प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अभिभावकों की भारी भीड़ जुट रही है। उधर, कई संस्थाओं के आवेदन जमा करने के दौरान अभिभावकों के सामने आ रही समस्या पर सवाल उठाने के बाद नगर पालिका परिषद ने कार्यालय पर टेंट व पीने के पानी की व्यवस्था की है। उधर संस्थाओं व अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रत्येक छात्र-छात्रा को शिक्षा के अधिकार के तहत मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इन दिनों आवेदन फार्म जमा करने का कार्य चल रहा है। सरकारी व निजी विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अभिभावकों की भारी भीड़ जुट रही है। भीषण गर्मी के मौसम में अभिभावक आवेदन पत्रों की जांच व उन्हें जमा कराने के लिए सुबह से रात तक लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर चुग व नेशनल पेरेंट्स एंड स्टूडेंट राइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा के अभिभावकों के सामने आ रही समस्याओं पर सवाल उठाने के बाद नगर पालिका विकासनगर ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पीने के पानी व टेंट की व्यवस्था कराई गई है। उधर, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि को 11 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकारी व निजी विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष निर्धारित कोटा पूरा करने के हिसाब से अभी कम आवेदन मिले हैं, लेकिन अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय उच्चाधिकारियों को लेना है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिमांशु श्रीवास्तव, उपखंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed