{"_id":"62507b216fddd57e31568df5","slug":"the-line-of-those-taking-admission-under-rte-is-not-ending-vikas-nagar-news-drn4085674118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश लेने वालों खत्म नहीं हो रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश लेने वालों खत्म नहीं हो रही लाइन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर नगर पालिका के माध्यम से कराई गई टैंट की व्यवस्था।
- फोटो : VIKAS NAGAR
शिक्षा का अधिकार के तहत मुफ्त प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अभिभावकों की भारी भीड़ जुट रही है। उधर, कई संस्थाओं के आवेदन जमा करने के दौरान अभिभावकों के सामने आ रही समस्या पर सवाल उठाने के बाद नगर पालिका परिषद ने कार्यालय पर टेंट व पीने के पानी की व्यवस्था की है। उधर संस्थाओं व अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की है।
प्रत्येक छात्र-छात्रा को शिक्षा के अधिकार के तहत मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इन दिनों आवेदन फार्म जमा करने का कार्य चल रहा है। सरकारी व निजी विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अभिभावकों की भारी भीड़ जुट रही है। भीषण गर्मी के मौसम में अभिभावक आवेदन पत्रों की जांच व उन्हें जमा कराने के लिए सुबह से रात तक लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर चुग व नेशनल पेरेंट्स एंड स्टूडेंट राइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा के अभिभावकों के सामने आ रही समस्याओं पर सवाल उठाने के बाद नगर पालिका विकासनगर ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पीने के पानी व टेंट की व्यवस्था कराई गई है। उधर, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि को 11 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल किए जाने की मांग की है।
सरकारी व निजी विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष निर्धारित कोटा पूरा करने के हिसाब से अभी कम आवेदन मिले हैं, लेकिन अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय उच्चाधिकारियों को लेना है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया गया है।
विज्ञापन
-हिमांशु श्रीवास्तव, उपखंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर।