{"_id":"64af0daa6c2691128e097677","slug":"the-killer-released-on-bail-committed-the-theft-of-lakhs-with-his-accomplice-dehradun-news-c-5-drn1037-198305-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: जमानत पर छूटे उम्रकैद की सजा काट रहे हत्यारे ने फिर किया जुर्म, साथी संग कर डाली लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: जमानत पर छूटे उम्रकैद की सजा काट रहे हत्यारे ने फिर किया जुर्म, साथी संग कर डाली लाखों की चोरी
Thu, 13 Jul 2023 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:42 PM IST
सार
मामले में ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस बीच एसओजी देहात और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में घर के आसपास एक बाइक दिखाई दी।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
आजीवन कारावास की सजा काट रहे हत्यारे ने साथी के साथ जाकर ऋषिकेश में लाखों की चोरी कर डाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 12 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, टिहरी विस्थापित कॉलोनी की सुप्रिया भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी थी। वह 24 जून को उत्तरकाशी गई थीं। अगले दिन उनकी सहेली ने फोन पर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सुप्रिया उत्तरकाशी से लौटीं तो देखा कि घर से सोने-चांदी और हीरे के जेवरात गायब हैं।
विज्ञापन
मामले में ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस बीच एसओजी देहात और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में घर के आसपास एक बाइक दिखाई दी। पता चला कि यह बाइक पहले भी चोरी की एक घटना में उपयोग हुई थी।
विज्ञापन
यह बाइक हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति की है। वहां जाकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम किरनपाल उर्फ रिंकू निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर और विजेंद्र निवासी सलोनीपुर माजरा, देवबंद, सहारनपुर बताया। विजेंद्र हत्या का दोषी ठहराए जाने के बाद से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र, गले के दो लॉकेट, अंगूठी, टॉप्स आदि जेवरात बरामद किए गए। इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है।