सेलाकुई। राजा रोड स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विवरण पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा पुस्तिका से छात्र-छात्राओं को विश्व विद्यालय और यहां संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर श्रीकांत पोथुरी ने बताया विवि विभिन्न पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त रक्षा सेवाओं से जुड़े परिवारों के विद्यार्थियों के लिए आर्मी स्कॉलरशिप की सुविधा भी उपलब्ध है। विवि के कुलपति प्रो. राम करण सिंह ने बताया विवि में फार्मास्युटिकल स्टडीज का एक नया विभाग प्रारंभ किया गया है जो फार्मा उद्योग में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर प्रदान करेगा। विमोचन के दौरान विभिन्न विभागों के डीन डॉ. मोनिका खरोला, प्रो. आरसी रमोला, पार्थ उपाध्याय, नामित नामित, श्रुति रस्तोगी, जीएफ चक्रवर्ती, डॉ. अभिषेक राज, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. मृगांक्षी विल्सन आदि उपस्थित रहे। संवाद