फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Temperature breaks record of seven years in April

Dehradun: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, 36 डिग्री पहुंचा पारा, जानें अगले दो दिन का हाल

Sun, 16 Apr 2023 03:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2023 03:02 PM IST
सार

हर रोज तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। करीब दस दिन पहले देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दस दिन में ही शहर के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Temperature breaks record of seven years in April
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में गर्मी ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2016 के बाद इस बार अप्रैल का पहला पखवाड़ा सबसे गर्म रहा। वर्ष 2016 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, इस बार देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले एक-दो दिन में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन


विगत कुछ दिनों से दून का तापमान लगातार बढ़ रहा है। हर रोज तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। करीब दस दिन पहले देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दस दिन में ही शहर के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दो से तीन दिन में पारा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान रह सकता है 15.2 डिग्री सेल्सियस 

हालांकि, मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को दून सहित उत्तराखंड के सभी जनपदाें में बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, रविवार को भी दून में तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: हत्या कर डेयरी में फेंका युवक का शव, रात हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम


अधिकतम तापमान
देहरादून - 37
पंतनगर - 37.2
मुक्तेश्वर - 24.3
न्यू टिहरी - 25.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed