फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Haiya-Alsi-Sakni-Kanbua motor road, built four years

Dehradun News: 19 साल बाद सड़क पर डामरीकरण शुरू

Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Haiya-Alsi-Sakni-Kanbua motor road, built four years
Iदो दशक से हिचकोले खाते हुए सफर कर रहे थे ग्रामीण
विज्ञापन

I

I
I

Iपांच किलोमीटर हिस्से का डामरीकरण शुरूI



राज्य गठन के चार साल बाद बने हईया-अलसी-सकनी -कनबुआ मोटर मार्ग को पक्का होने में 19 साल लग गए। खैर देर आए दुरुस्त आए। लोनिवि नौ किलोमीटर मोटर मार्ग में से पांच किलोमीटर के हिस्से का डामरीकरण शुरू कर दिया है।



करीब दो दशक से लोग उबड़-खाबड़ और बदहाल मार्ग पर वाहनों में हिचकोले खाते हुए सफर कर रहे है। हालांकि अब ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि सड़क पर वाहन फर्राटा भरेंगे। वर्ष 2004 में बना लोक निर्माण विभाग खंड साहिया ने हईया-अलसी-सकनी-कनबुआ मोटर मार्ग की कटिंग की थी।
विज्ञापन


सड़क निर्माण से अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाडी, किमोठा, बणीया, पिशोगी, लुआंठा, पंजिया समेत आठ गांव सड़क मार्ग से जुड़े थे। लेकिन विभागीय उपेक्षा के चलते मोटर मार्ग पक्का नहीं हो पाया। बाजार, मंडी और अस्पताल आने-जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरा रास्ता गाड़ी में हिचकोले खाते हुए कटता है। खासकर बारिश में तो सड़क पर वाहनों का आवागमन ही मुश्किल हो जाता है। दुर्घटनाग्रस्त का खतरा बना रहता है। सड़क कटने से कई बार दो-दो सप्ताह तक मुख्य मार्ग से पूरी तरह से कट जाते है।

विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण को लेकर मुलाकात की। कार्य के लिए शासन से साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। अब मोटर मार्ग के डामरीकरण का काम तेजी से चल रहा है।





Iचार किलोमीटर का प्रस्ताव शासन को भेजाI

स्थानीय निवासी इंदर सिंह, परम सिंह, चमन सिंह, जयपाल सिंह, कुंदन सिंह आदि ने बताया कि अभी फिलहाल पांच किलोमीटर का डामरीकरण हो रहा है। 19 साल बाद शासन, प्रशासन और विभाग को गांवों की याद आई है।





I
I

Iप्रथम चरण में पांच किलोमीटर हईया से अलसी गांव तक डामरीकरण हो रहा है। जबकि शेष चार किलोमीटर के लिए भी प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। पैसा स्वीकृत होते ही उस पर भी कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिविI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed