{"_id":"65e76648258f26de4206996d","slug":"the-government-primary-school-bagni-of-chakrata-development-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-364942-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागनी में पांच दिन से लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागनी में पांच दिन से लटके ताले
विज्ञापन
I-28 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हो रही प्रभावित
I
I- बाल्य अवकाश पर चल रहीं सहायक अध्यापिकाI
विकासखंड चकराता के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागनी में विगत 29 फरवरी से ताला लटका हुआ है। इस कारण छात्रों की पढ़ाई ठप पड़ी है। अभिभावकों ने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौहान, पीटीए अध्यक्ष रतिया, अभिभावक बचन सिंह, अजब सिंह, भगत सिंह, कृपाल सिंह, ज्ञान सिंह रमिया, लाल सिंह आदि ने बताया कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका बाल्य अवकाश पर हैं। इस कारण विद्यालय में ताले लटके हुए हैं। 28 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 18 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होनी है। कहा कि बीईओ ने व्यवस्था के आधार पर निकटवर्ती विद्यालय बेगी और डिंडा खेड़ा में नियुक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन शिक्षक एक दिन भी पढ़ाने के लिए नहीं आए। कहा कि रोज छात्र विद्यालय जा रहे हैं, लेकिन ताला लटका देख लौट रहे हैं। बीईओ चकराता बुशरा ने कहा कि ग्रामीणों ने विद्यालय बंद होने की सूचना दी है। व्यवस्था पर नियुक्त शिक्षकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।