फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government of the people is a model of good governance, sensitive administration and accountability.

Dehradun News: सुशासन, संवेदनशील प्रशासन, जवाबदेही का मॉडल है जन-जन की सरकार

Sat, 10 Jan 2026 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
The government of the people is a model of good governance, sensitive administration and accountability.
-मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभियान से शासन और जनता के बीच की दूरी हुई कम
विज्ञापन


-297 शिविरों में 2,13,341 लोग हुए शामिल, 24 हजार में से 16 हजार शिकायतों का निपटारा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जवाबदेही का मॉडल है। इससे शासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है। अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 297 शिविर लगाए गए हैं, जिनमें 2,13,341 लोग शामिल हुए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार अभियान के माध्यम से शासन को सीधे जनता के बीच ले जाने का एक विस्तृत और प्रभावी प्रयास शुरू किया गया है। 17 दिसंबर 2025 से यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके क्षेत्र में प्रदान करना और जनसमस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


यह अभियान 45 दिनों तक सभी 13 जनपदों में न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविरों के माध्यम से चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक 297 शिविरों में 2,13,341 लोग शामिल हुए। 24,247 शिकायतें आईं, जिनमें से 16,558 का निपटारा हो गया। विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए 33,158 आवेदन आए। वहीं, अन्य योजनाओं का लाभ लेने वाले 1,21,375 लोग सामने आए हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया और लंबित शिकायतों को संबंधित विभागों की ओर से शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन, सामाजिक सुरक्षा व आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ और रोजगार और आजीविका से जुड़ीं सेवाएं सीधे प्राप्त हो रही हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं अनेक जगहों पर जाकर इस अभियान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। सीएम कार्यालय स्तर से पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।


---

जिलावार अब तक कितने शिविर, कितने लोग शामिल

जिला- कुल शिविर- शामिल लोग

अल्मोड़ा- 38- 28,424

बागेश्वर- 20- 9,173

पिथौरागढ़- 18- 10,658

चंपावत- 15- 11,051

नैनीताल- 20- 7,280

यूएस नगर- 22- 19,915

हरिद्वार- 28- 37,647

देहरादून- 18- 32,693

टिहरी- 37- 11,138

पौड़ी- 31- 8,757

रुद्रप्रयाग- 12- 4,300

चमोली- 20- 6,650

उत्तरकाशी- 18- 13,516

---

सरकार का लक्ष्य है कि आम आदमी को सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। प्रशासन स्वयं जनता के द्वार जाए। समस्याओं का समाधान करे। इस प्रक्रिया से लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और सकारात्मक भावना बढ़ी है। अभियान प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed