फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government has given a major gift to sugarcane farmers: sugarcane Prices have been increased by Rs 30 per quintal.

Dehradun News: सरकार की गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

Sat, 29 Nov 2025 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
The government has given a major gift to sugarcane farmers: sugarcane

Prices have been increased by Rs 30 per quintal.
अब अगेती का 405 और सामान्य गन्ने का मूल्य 395 रुपये प्रति क्विंटल हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 405 रुपये प्रति क्विंटल होगा जबकि सामान्य प्रजाति के लिए यह दर 395 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर मिले। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस साल गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। पिछले पेराई सत्र 2024–25 में अगैती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य 375 रुपये प्रति क्विंटल एवं सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूल्य निर्धारण की संपूर्ण प्रक्रिया में सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की चीनी मिलों, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, किसान संगठनों एवं संबंधित हितधारकों के साथ विस्तृत विमर्श किया गया। इसके साथ ही केेंद्र सरकार ने निर्धारित एफआरपी, उत्तर प्रदेश में प्रभावी गन्ना मूल्य, राज्य की भौगोलिक एवं कृषि परिस्थितियों का समुचित विश्लेषण कर निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, राज्य सरकार प्रत्येक निर्णय में किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। गन्ना किसानों की आय बढ़ाना, उनकी उपज का उचित सम्मान सुनिश्चित करना, उन्हें सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान उपलब्ध कराना राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसी तरह की असुविधा न हो और भुगतान बिना देरी के सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2025–26 के लिए घोषित मूल्य न केवल गन्ना किसानों को राहत देगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। राज्य में करीब तीन लाख गन्ना किसान हैं। इसमें से एक लाख तीस हजार किसान चीनी मिलों की गन्ने की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed