{"_id":"60aff0a38ebc3e375a113dc5","slug":"the-form-of-help-floating-on-social-media-is-fake-city-news-drn3799072152","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : सोशल मीडिया पर तैर रहा कोविड मृतकों के परिजनों के आर्थिक सहायता संबंधी फर्जी फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : सोशल मीडिया पर तैर रहा कोविड मृतकों के परिजनों के आर्थिक सहायता संबंधी फर्जी फॉर्म
Fri, 28 May 2021 12:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:15 PM IST
सार
इसमें कहा जा रहा है कि राज्य आपदामोचक निधि या राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि के अंतर्गत आपदा के कारण मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
सोशल मीडिया पर तैर रहा कोविड मृतकों के परिजनों की आर्थिक सहायता संबंधी फॉर्म फर्जी है। केंद्र या राज्य सरकार की ओर से अभी इस तरह का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फॉर्म वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन
एडीएम गिरीश गुणवंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक फॉर्म तैर रहा है, जिसमें कोविड मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही जा रही है। इसमें कहा जा रहा है कि राज्य आपदामोचक निधि या राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि के अंतर्गत आपदा के कारण मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह फॉर्म पूरी तरह फर्जी है और इस तरह की कोई भी व्यवस्था अभी प्रभावी नहीं है।