फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The five-day long Budhi Diwali has started

Dehradun News: होला जलाकर बूढ़ी दिवाली का आगाज, रातभर बहती रही मधुर गीतों की बयार

Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The five-day long Budhi Diwali has started
Iदेवताओं को समर्पित किया चिवड़ा, मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वादI
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर क्षेत्र में छोटी दिवाली के साथ पांच दिवसीय बूढ़ी दिवाली शुरू हो गई है। पर्व को लेकर छोटे बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटी दीवाली पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भीमल की लकड़ियों से बनी मशालें (होला) जलाकर दशकों से चली आ रही परंपरा को निभाया। वहीं, पर्व को लेकर स्थानीय बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की जबदरस्त भीड़ उमड़ी रही।

जौनसार बावर की अनूठी लोक संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है। बूढ़ी दिवाली उसी लोक संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। मंगलवार को जौनसार बावर के अधिकांश क्षेत्रों में छोटी दिवाली धूमधाम से मनाई गई। विशेष व्यंजन के रूप में धान को पानी में भिगोने के बाद तलकर ओखली में चिवड़े तैयार किए गए। चिवड़े को देवताओं को समर्पित करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को प्रसाद के रूप में दिया।
विज्ञापन


गांव के बच्चे नाचते गाते हुए पंचायती आंगन में पंहुचे और अपने ईष्ट देवी-देवताओं की ढाल करते हुए मंदिरों में माथा टेका। बुधवार को भिरूड़ी मनाई जाएगी। इसकी तैयारी के सामान और गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग स्थानीय बाजारों में पहुंचे। रात को लोगों ने पंचायती आंगन में देवता के नाम पर पारंपरिक जौनसारी वेशभूषा में गीत गाते हुए हारूल नृत्य किया। रात भर गाने और नाचने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी चमन सिंह, आरएस चौहान, भारत चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, चतर सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह राय ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में मनाई जाने वाली बूढ़ी दिवाली क्षेत्र के आराध्य देव चार महासू देवताओं को समर्पित होती है। बताया कि लोग पूरे साल बूढ़ी दिवाली का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed