फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The first day of the year spent in fun and outing

परिवार संग मौज मस्ती और सैर सपाटे में बीता साल का पहला दिन

Thu, 02 Jan 2020 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
The first day of the year spent in fun and outing
चकराता स्थित एक रिजॉर्ट में नए साल का जश्न मनाते सैलानी। - फोटो : VIKAS NAGAR
नए साल के स्वागत पर पछवादून उल्लासमय हो गया। साल के पहले दिन का जश्न मनाने के लिए किसी ने प्रकृति की निकटता तलाशते हुए पार्कों का रुख किया तो कई परिवार संग होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न मनाया। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों मे दर्शन कर भगवान से नए साल के सुखद और समृद्ध होने का आशीर्वाद मांगा। कई जगहों पर भंडारे और जागरण का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2019 की विदाई के बाद नए साल के स्वागत के लिए लोगों का जोश बुधवार को भी देखने को मिला। मंगलवार की रातभर डांस धमाल मचाने के बाद नए साल का आगाज खिले दिन से हुआ। बादलों की अवाक के बीच दिन चढा तो नए साल केे सलाम करने वालों का रेला सड़कों के साथ ही पर्यटक स्थलों पर उमड़ पड़ा। जौनसार बावर की हसीन वादियों पर लोगों ने शरीर को गुदगुदा देने वाली ठंडी हवाओं के बीच परिवार संग नए साल का जश्न मनाया। कई लोगों ने कटापत्थर क्षेत्र में पिकनिक मना नए साल का स्वागत किया। आसन बैराज और डाकपत्थर क्षेत्र में सुबह से लेकर देर शाम तक पर्यटकों की चहल कदमी नजर आई। आसन बैराज में पर्यटकों ने गुनगुनी धूप में नौकायन कर नए साल का जश्न मनाया। चकराता के साथ ही देवववन, मुंडाली, खंडबा, टाइगर फॉल, ठाणा डांडा पर पर्यटकों की खासा भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

नए साल पर बखूबी हुआ परंपराओं का निर्वहन
विकासनगर। कालसी स्थित काली माता मंदिर में सुबह से लकर देर शाम तक दर्शन को भक्तों की कतार लगी रही। विकासनगर के मंदिरों में भी हवन, पूजन, भजनों का आयोजन किया गया। हरबर्टपुर फतेहपुर स्थित संतोषी माता मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। अस्पताल रोड स्थित काली मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता के साथ नए साल की शुरुआत
नागथात। नए साल का स्वागत जहां पहाड़ और मैदानों में रहने वाले लोगों ने सैर सपाटे और मौज मस्ती के साथ किया। वहीं मुंशी गांव में रहने वाले लोगों ने स्वच्छता अभियान चला नए साल की शुरुआत की। गांव की महिलाओं ने साल के पहले दिन पंचायती आंगन, जलस्रोत, टैंक, रास्ते, मंदिर और गोशालाओं के पास स्वच्छता अभियान चला नए साल का स्वागत किया। शाम को गांव में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। जिसके बाद लोगों ने पंचायती आंगन में ढोल दमाऊ की थाप पर नृत्य किया। इस मौके पर जगत सिंह, गुलाब सिंह, कमला देवी, नीरो देवी, रणों देवी, प्यारो देवी, बिमला देवी, मीमो देवी, पूरण देई, केदारी देवी, पुष्पा देवी, जनों देवी, सुरमा देवी, पिंकी, नीरो, सुनील तोमर आदि मौजूद रहे।

नए साल के पहले दिन आसन कंजरवेशन रिजॉर्ट में बोट पर बैठने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते पर्यटक।

नए साल के पहले दिन आसन कंजरवेशन रिजॉर्ट में बोट पर बैठने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते पर्यटक।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed