{"_id":"676318563971242827096234","slug":"the-final-matches-of-the-under-17-age-group-were-played-dehradun-news-c-5-1-drn1031-573424-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टेबल टेनिस में आदित्य और ध्रुव की जोड़ी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टेबल टेनिस में आदित्य और ध्रुव की जोड़ी ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
Iखेल महाकुंभ में ग्रुप-4 की प्रतियोगिताओं के खेले गए फाइनल मुकाबलेI
दून में चल रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में ग्रुप-4 की प्रतियोगिताओं के तहत बुधवार को अंडर-17 आयुवर्ग के फाइनल मैच खेले गए। इसमें एथलेटिक्स, वाॅलीबाल, खो-खो, मुर्गा झपट, टेबल टेनिस की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया।
युवा कौशल विकास केंद्र आमवाला में आयोजित टेबल टेनिस एकल वर्ग की प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के नितेश शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। जबकि, नैनीताल के शिवांग डसीला द्वितीय और टिहरी के देवांश कोहली तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, युगल वर्ग में चमोली के आदित्य एवं ध्रुव की जोड़ी ने देहरादून के ऋषभ राणा एवं अजय राणा को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि, नैनीताल के भव्य सिंह एवं पीयूष चौबे तृतीय स्थान पर रहे। मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में आयोजित मुर्गा झपट की प्रतियोगिताओं में 45-50 किग्रा भार वर्ग में उत्तरकाशी के तेजेंद्र प्रथम, बागेश्वर के करन द्वितीय और ऊधमसिंह नगर के हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।
50-55 किग्रा भार वर्ग में देहरादून के आयुष्मान प्रथम, पौड़ी के योगेश बिष्ट द्वितीय एवं बागेश्वर के विजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 55-60 किग्रा भारवर्ग में पौड़ी के सूजल थपलियाल प्रथम, ऊधमसिंह नगर के सूजल नेगी द्वितीय व देहरादून के आरूष नेगी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं खो-खो की प्रतियोगिता में टिहरी ने देहरादून की टीम को 6-5 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में चम्पावत ने उत्तरकाशी को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में ऊधमसिंह ने पौड़ी को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में देहरादून ने चमोली को 1-0 से और चौथे मैच में पिथौरागढ़ ने हरिद्वार को 1-0 से हराया। हॉकी की प्रतियोगिता में देहरादून ने अल्मोड़ा को 5-0 से हराया। दूसरे मैच में पिथौरागढ़ ने हरिद्वार को 9-3 से, तीसरे मैच में चम्पावत ने रुद्रप्रयाग को 9-0 से हराया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।