Dehradun News: राजधानी में 31 हजार घरों में कनेक्शन... महज 350 घरों के चूल्हों तक पहुंची पीएनजी
बीते कई वर्षों से राजधानी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछाने का कार्य गतिमान है। गेल गैस लिमिटेड की ओर से हरिद्वार से दून तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पीएनजी गैस कनेक्शन लेने वालों का आंकड़ा दिनोंदिन तेजी से बढ़ रहा है जबकि गैस पाइप लाइन बिछाने और घरों में गैस की सप्लाई का काम कछुवा गति से हो रही है। कहीं सड़क कटिंग तो कहीं वन विभाग की अनुमति के फेर में पाइप लाइन का कार्य उलझता जा रहा है। ऐसे में राजधानी में गृहणियों को अभी रसोई में गैस सिलिंडर बदलने के झंझट से मुक्ति मिलती नहीं दिख रही। हालांकि अफसरों का दावा है कि अगले मार्च माह तक 60 हजार घरों तक गैस सप्लाई कर दी जाएगी।
बीते कई वर्षों से राजधानी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछाने का कार्य गतिमान है। गेल गैस लिमिटेड की ओर से हरिद्वार से दून तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2019 तक दून के पांच वार्डों में कंपनी की ओर से 25 हजार घरों में कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक गैस घरों के चूल्हों तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में घरों में लगे कनेक्शन भी जंक खाने लगे हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बताया कि मौजूदा समय में राजधानी में गैस कनेक्शन लेने वालों का आंकड़ा 31 हजार के पार जा पहुंच गया है, लेकिन अभी तक महज 350 यानि एक प्रतिशत घरों में ही गैस की सप्लाई शुरू हो सकी है। इसके बावजूद कनेक्शन के लिए अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराए हैं।
साइबर हमला: उत्तराखंड में चार दिन से ट्रेजरी ठप, 540 करोड़ के भुगतान लटके; मालवेयर की नहीं हुई पहचान
सड़क कटिंग, वन विभाग और बरसात से कार्य हुआ ठप
सूत्रों ने बताया कि गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, दून में लाइनों को बिछाने के लिए पीडब्ल्यूडी और वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। इस प्रक्रिया जटिल और समय लगने वाली होती है। इस कारण लाइन बिछाने के कार्य की गति प्रभावित होती है। बरसात के कारण भी कार्य प्रभावित हुआ है।
इन क्षेत्रों में जंक खा रहे गैस कनेक्शन
नेहरु कॉलोनी, बंजारावाला, हरिद्वार बाइपास, आईएसबीटी, धर्मपुर, पटेलनगर आदि क्षेत्रों में अरसे पहले गैस कनेक्शन दिए गए थे लेकिन कनेक्शन के पाइप और मीटर जंक खा रहें है और लोगों के घरों तक गैस नहीं पहुंची।
देवलोक कॉलोनी में घरों के चूल्हाें तक पहुंची गैस
शहर के देवलोक कॉलोनी में 350 घरों तक गैस की सप्लाई शुरू कर दी गई है। साथ ही शांतिकुंज, अलकनंदा, हरिपुरम, हरिकुंज, देवलोक, जीएमएस रोड, मधुर विहार, गढ़वाल कॉलोनी व देहराखास में लाइन बिछाई जा चुकी है।
शहर के सभी सौ वार्डों में गैस पाइप लाइन बिछाने और सप्लाई का कार्य होना है। इसको लेकर तेजगति से कार्य किया जा रहा है। बरसात के कारण कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन अब इसे तेजगति से पूरा किया जाएगा।
- मीनाक्षी त्रिपाठी, जीएम, गेल गैस लिमिटेड, देहरादून