फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2023: Ravana will burn slowly in 12 stages in the parade ground

Dussehra 2023: परेड ग्राउंड में 12 चरणों में धीरे-धीरे जलेगा रावण, सीएम धामी बटन दबाकर करेंगे पुतलों का दहन

Tue, 24 Oct 2023 11:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 11:41 AM IST
सार

इंदिरा नगर कॉलोनी ग्राउंड में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले फूंका जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी जाएगी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलनगर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम में गायक अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Dussehra 2023: Ravana will burn slowly in 12 stages in the parade ground
देहरादून में बना रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दून में विजयदशमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर रावण का पुतला दहन होगा। परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे 131 फीट के रावण का पुतला दहन होगा। परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का पुतला दहन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे।

विज्ञापन


यहां 12 चरणों में धीरे-धीरे रावण जलेगा। विजयदशमी पर घरों में भी पूजा की जाएगी। इंदिरा नगर कॉलोनी ग्राउंड में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले फूंका जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी जाएगी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलनगर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम में गायक अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: चटख धूप से शुरू हुआ दिन, दशहरा पर आज साफ रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है रावण के पुतला दहन का मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया, हिंदू धर्म में दशहरा पर्व का विशेष महत्व है। इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। रावण दहन के साथ-साथ इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। बताया, हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्तूबर को शाम पांच बजकर 44 मिनट पर होगी और 24 अक्तूबर को दोपहर तीन बजकर 14 मिनट पर दशमी तिथि का समापन होगा। परेड मैदान में शाम छह बजकर पांच मिनट पर पुतला दहन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed