फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The festival of Teej was celebrated with great pomp in the

Dehradun News: तीज उत्सव की रही धूम, आया सावन झूम के...पर थिरकी महिलाएं

Thu, 08 Aug 2024 04:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The festival of Teej was celebrated with great pomp in the
Iशहर में जगह-जगह संगठनों ने किया आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तीज क्वीन प्रतियोगिताएं हुईंI
विज्ञापन




राजधानी दून में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न महिला संगठनों की ओर से जगह-जगह तीजोत्सव पर कार्यक्रम किए गए। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। महिलाएं अलग-अलग वर्गों में तीज क्वीन चुनीं गई। इस दौरान महिलाओं ने घरों में भी पूजा-अर्चना के साथ व्रत रखा।



सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में शिव शक्ति महिला मंडल की महिलाओं ने तीज मनाई। आया सावन झूम के.., तेरी दो टकिया की नौकरी मेरा लाखों का सावन जाए आदि गीतों से समा बांधा। प्रतियोगिताओं में लक्ष्मी गोयल ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और प्राची सिंघल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गुरु रोड स्थित एक पैलेस में अग्रवाल समाज की ओर से तीज महोत्सव में अलग-अलग वर्गों में सामूहिक नृत्य, कैटवॉक, संगीत प्रतियोगिताएं हुईं। यहां 20 से 40 वर्ष की आयु में श्रुति अग्रवाल, 40 से 60 की आयु में प्रिया गुप्ता और 60 से अधिक आयु में मंजुला अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटेलनगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में तीज पर विशेष भजन संध्या हुई। यहां श्रीकृष्ण राधा रानी का भव्य शृंगार कर झूला झुलाया गया। महिला मंडल की भजन गायक गोपी गोगिया, डाॅली रानी, रुचि टुटेजा, मीनू शर्मा, मिनी जयसवाल, सोनिया गोयल ने सुंदर भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण महासभा की ओर से रायपुर के औली रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव पर तीज के गीत गाए। चकराता रोड पर आकाशदीप कॉलोनी में महिला समिति की ओर से कार्यक्रम में अनू रावत ने तीज की महिमा बताई।






Iतीज पर बेलपत्र का पौधा रोपाI

तीज पर्व पर उत्तराखंड सरकार की ब्रांड अंबेसडर मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने राजपुर में शिवबाड़ी में पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने बेल पत्र का पौधा रोपा। उन्होंने कहा, श्रावण माह भगवान शंकर की स्तुति का है। पर्यावरण संरक्षण को पौधारोपण जरूरी है। वहीं, कारगी ग्रांट क्षेत्र में वृक्षाबंधन अभियान कर्मियों ने बेलपत्र का पौधा लगाकर हरियाली तीज का पर्व मनाया। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी आशा नौटियाल ने वृक्षों को अक्षत तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed