फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The fast of student union president Siddharth Agarwal

Dehradun News: जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, छत से उतरा छात्र

Sat, 28 Sep 2024 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The fast of student union president Siddharth Agarwal
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने डीएवी (पीजी) कॉलेज पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। उधर, कॉलेज की छत पर चढ़ा छात्र सचिव के आश्वासन पर नीचे उतरा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संस्थानाें की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। कैबिनेट मंत्री ने कॉलेज में 100 फीट का झंडा स्थापित करने, स्मार्ट कक्षाएं शुरू करने समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई मांग पूरी नहीं हुई है। कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी और कांग्रेस नेता सोनिया आनंद ने निजी खर्च से निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, विनीत कुमार भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




वहीं, एनएसयूआई कार्यकर्ता सौरभ सेमवाल शुक्रवार को सुबह 11 बजे काॅलेज की छत में चढ़ गए। इससे पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आत्मदाह की चेतावनी से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। बाद में शिक्षा सचिव ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed