फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The falling mercury also took away the breath of the sun

गिरते पारे ने निकाला धूप का भी दम

Mon, 31 Jan 2022 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
The falling mercury also took away the breath of the sun
मौसम लगातार कवरट बदल रहा है। रविवार की रात को कोहरा छाया रहा और सोमवार को दिनभर धूप रही। धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम पारा लगातार गिरने से ठंड का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम हर दिन बदलता रहा। पहले लगातार कई दिन की बारिश हुई और उसके बाद कोहरे ने परेशान किया। हर दिन शाम होते ही कोहरा छाने लगता है। सुबह ग्यारह बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं होते थे। कोहरा छंटता तो बादल घिर जाते हैं। इसके साथ ही हवा चलने लोगों की मुश्किलें बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को पूरे दिन धूप रही, लेकिन रात में कोहरा आने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह कोहरे की हल्की धुंध रही और ठंडी हवा चली। सोमवार को धूप में तपिश नहीं थी। इसलिए शहर से देहात तक लोग परेशान होते रहे। शाम के समय फिर हल्के बादल घिर गए और ठंडी हवा चलने लगी। ऐसे में सड़कों और बाजारों में शाम के समय बहुत कम लोग ही नजर आए। शाम होते ही गंगा घाटों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग के शोध पर्यवेेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed