फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The entire incident happened in 52 minutesthe minor was

Dehradun News: 52 मिनट में घटित हुआ पूरा घटनाक्रम... पिटाई किए जाने से सहमी हुई थी नाबालिग

Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
The entire incident happened in 52 minutesthe minor was
I
विज्ञापन

II- परिजनों के मुताबिक नाबालिग से की गई थी मारपीट
I
I

I
I- मारपीट की डर से मृतक नहीं जाना चाहती थी दोबारा काम पर
I
Iफ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की मौत के प्रकरण की शुरुआती जांच घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से की गई। डीवीआर के अनुसार फ्लैट में घटित यह घटनाक्रम 52 मिनट के अंदर हुआ। पुलिस की मानें तो फुटेज में मृतका सुबह नौ बजकर 27 मिनट के आसपास स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद लगभग 10 बजकर अभिषेक लूथरा सहित चार-पांच लोग उसको खोजते हुए बाथरूम की ओर जाते दिख रहे हैं। यह नाबालिग को बाथरूम से वापस लाकर प्राथमिक उपचार देने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
I
Iपुलिस पड़ताल में सामने आया है कि इस प्रकरण के पीछे नाबालिग से हुई मारपीट अहम वजह हो सकती है। दरअसल मृतक नाबालिग का दो दिन पहले आरोपी की बड़ी बेटी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद मृतक नाबालिग ने आरोपी के बेटी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग की बेल्ट से पिटाई कर दी थी। इससे वह काफी सहमी हुई थी और काम पर नहीं जाना चाहती थी, लेकिन वह जबरन उसे काम पर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

I
I
I
Iपरिजनों की मानें तो उनकी नाबालिग बेटी दो माह पूर्व से आरोपी के फ्लैट में काम कर रही थी। इससे पहले भी कई बार मालिकों की ओर से उसके साथ मारपीट की जाती थी। 27 फरवरी को आरोपी का परिवार कहीं पार्टी में जा रहा था। मृतका आरोपी की बड़ी बेटी को पार्टी के लिए तैयार करने में सहयोग कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि दीदी ने बताया कि उसने उसके पेट में मुक्के मारे गए थे। इसके बाद उसने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया था। बताया जा रहा है कि यह बात आरोपी अभिषेक लूथरा का नागवार गुजरी और उसने मृतका की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी थी। परिजनों के मुताबिक यह बात उसने अपनी सहेलियों को भी बताई थी। जिसके बाद वह अगले दिन भागकर घर आ गई। वह दोबारा वहां नहीं जाना चाहती थी। लेकिन बुधवार को आरोपी का ड्राइवर उसे जबरदस्ती साथ ले गया। परिजनों ने बताया कि वह उनके मारपीट से परेशान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iआरोपी अभिषेक लूथरा ने खुद दी थी पुलिस को सूचना
I
Iघटना के बात आरोपी अभिषेक लूथरा ने खुद फब्बारा चौक पहुंचकर मृतक के बारे में सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उनके घर में काम करने वाली नाबालिग ने घर के बाथरूम में फांसी लगा दी है। इसे उन्होंने अपने घर में काम करने वाले अन्य लोगों की मदद से नीचे उतारकर उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और मृतका के परिजनों को सूचना दी थी।
I
I
I
I
I
Iपोस्टमार्टम में मौत का कारण सुसाइट
I
I
I
Iपुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण सुसाइडल हैंगिंग पाया गया है। इससे अलावा शरीर पर कोई बाहरी चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों की ओर से जो दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डाक्टरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

I
I
I
I
I
Iभाई बहनों में सबसे बड़ी थी मृतका
I
Iमृतका का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। परिवार में पांच भाई-बहन हैं। मृतका भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
I
I
I
I
I
Iआरोपी के खिलाफ बालश्रम अधिनियम के साथ ही हत्या और पोक्सो एक्ट में मुकदमा
I
I
I
Iपरिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ राजा लूथरा, उसकी पत्नी तथा एक अन्य के खिलाफ बाल श्रम प्रतिशेध अधिनियम, हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article