फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The double blow of weather and system on the farmers in the state

Dehradun News: प्रदेश में अन्नदाताओं पर मौसम और सिस्टम की दोहरी मार

Thu, 18 Dec 2025 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
The double blow of weather and system on the farmers in the state
- बारिश न होने से फसल हो रही खराब, बीमा भी नहीं हो पा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में अन्नदाताओं को मौसम की बेरुखी के साथ ही सिस्टम की खामी के चलते दोहरी मार का सामना करना पड़ रह है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से गेंहू एवं अन्य फसलें खराब हो रही हैं, वहीं पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के चलते किसानों की फसलों का बीमा भी नहीं हो पा रहा है।
रुड़की में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा देने के उद्देश्य से हर साल फसलों का बीमा कराया जाता है, लेकिन पोर्टल बंद होने की वजह से अब तक किसानों की फसलों का बीमा नहीं हो पाया है। स्थानीय अश्वनी कुमार के मुताबिक पोर्टल बंद होने से उनका डाटा अपलोड नहीं हो रहा है। वहीं, स्थानीय अभिनव सैनी ने बताया कि बारिश न होने से फसलों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। किसान गौरव कुमार और राहुल का कहना है कि फसल बीमे की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। वहीं, साहिया में भी किसानों की फसलों का बीमा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों का कहना है कि क्षेत्र की अधिकतर खेती असिंचित है। यही वजह है कि फसलों के लिए किसान पूरी तरह से बारिश पर निर्भर हैं। फसलों का बीमा न होने से उन्हें मौसम के बाद सिस्टम की मार का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने बताया प्रेमलाल ने बताया समस्या के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गेंहू की फसल के बीमे के लिए 15 दिसंबर अंतिम तिथि थी। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया गया था, लेकिन किसानों की मांग के बाद बीमा अवधि को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आज से पोर्टल खुल जाएगा। -एके उपाध्याय, अपर निदेशक कृषि

--------
औद्यानिकी फसलों के बीमे के लिए पोर्टल में कुछ तकनीकी दिक्कत थी। जिसे दूर कर लिया गया है। संभावना है कि आज से पोर्टल खुल जाएगा। - महेंद्र पाल, उप निदेशक उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed