फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The divine court of Bageshwar Dham's Peethadhishwar

Dehradun News: परेड ग्राउंड में आज लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार

Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The divine court of Bageshwar Dham's Peethadhishwar
I- उत्तराखंड में पहली बार परेड ग्राउंड में लगेगा दरबार, उमड़ेगी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

I

I
I

I- सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिलI

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शनिवार को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दिव्य दरबार लगेगा। आयोजकों की ओर से इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। धीरेंद्र शास्त्री शाम चार बजे से रात नो बजे तक दरबार लगाएंगे। उनके दून आने से लोगों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि दरबार में उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे।



राजधानी दून में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही। उनके कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। आयोजकों का कहना है कि दरबार में हजारों लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में काफी बड़ी संख्या में लोग आएंगे। इसे लेकर दस एंट्री गेट बनाए गए हैं। इसमें एक गेट से वीआईपी एंट्री और अन्य गेटों से लोगों को एंट्री दी जाएगी। बताया, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में आने के लिए लोगों को किसी रजिस्ट्रेशन या पास की जरूरत नही है। इसके बिना ही वीआईपी एंट्री गेट के अलावा कोई भी दरबार में आ सकता है।
विज्ञापन






Iसीएम धामी भी होंगे शामिलI



परेड ग्राउंड में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को लेकर आयोजकों की ओर से करीब 1800 वीआईपी पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iआयोजन से पूर्व हुआ सनातन महायज्ञI

बाबा बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री के दरबार लगने से पहले आयोजकों की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में राष्ट्र भृत महायज्ञ किया गया। इसमें बरनावा उत्तर प्रदेश से पहुंचे 11 पंडितों ने यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ को प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed