फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The divider railing built for security purposes

Dehradun News: हादसे को न्यौता दे रही हाईवे के डिवाइडर की क्षतिग्रस्त रेलिंग

Sun, 22 Oct 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The divider railing built for security purposes
Iहादसे को न्योता दे रही हाईवे के डिवाइडर की क्षतिग्रस्त रेलिंगI
विज्ञापन

Iविभाग को अवगत कराने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाईI

मुख्य बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई डिवाइडर की रेलिंग पांच जगहों पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। क्षतिग्रस्त रेलिंग के बीच लोग हाईवे को पार कर रह हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डाकपत्थर चौक से लेकर मंडी चौक तक करीब 10 वर्ष पूर्व डिवाइडर का निर्माण किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से इन पर रेलिंग भी लगाई गई थी, लेकिन वर्तमान में एक्सिस बैंक, अल्मोड़ा बैंक, पहाड़ी गली चौक, यूनियन बैंक के सामने और मंडी चौक पर रेलिंग का 6 से 10 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

वाहनों के टकराने और अन्य कारणों से यहां रेलिंग टूट गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार जैन का कहना है कि रेलिंग न होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। विभाग को इसे जल्द ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iयहां सिर्फ डिवाइडर, रेलिंग नहींI
मंडी चौक से वेदांश चौक बाबूगढ़ और डाकपत्थर चौक से ग्राफिक एरा क्लीनिक तक डिवाइडर तो बना दिए गए हैं, लेकिन उन पर रेलिंग नहीं लगाई गई है। यहां पर वाहन चालकों को आगाह करने के लिए साइन बोर्ड भी नहीं लगा है। जिस कारण अक्सर रात में डिवाइडर पर वाहन चढ़ जाते हैं। लोगों का कहना है कि यह विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है।


Iहाईवे कई जगहों पर क्षतिग्रस्तI
न्यू हिंदू समाज संगठन ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह बने गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। प्रदेश प्रभारी सुशील साहू कुक्की ने कहा कि विकासनगर मुख्य बाजार, हरबर्टपुर, बाढ़वाला आदि जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इसकी शिकायती सीएम हेल्प लाइन पर की गई थी।




Iजिन जगहों पर रेलिंग क्षतिग्रस्त है, जल्दी मरम्मत करा दी जाएगी। जिन जगहों पर डिवाइडर पर रेलिंग नहीं है, वहां पर वाहन चालकों को आगाह करने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। - दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (लोनिवि) खंड देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed