फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The District Magistrate took cognizance of the news

मरम्मत होने तक छात्रावास नहीं जाएंगे छात्र : एसडीएम

Mon, 29 Jul 2024 04:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate took cognizance of the news
Iटपकती छत का डीएम ने लिया संज्ञान, एसडीएम ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन

I

I अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी दिव्यांग छात्रों की समस्याI

राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में दिव्यांग छात्रों के छात्रावास की छत टपकने के संबंध में अमर उजाला में प्रकाशित समाचार का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल एसडीएम सदर को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने छात्रावास का निरीक्षण कर मरम्मत करने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि जब तक मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक छात्र इस छात्रावास में रहने नहीं जाएंगे।
गौरतलब है कि अमर उजाला के 28 जुलाई के अंक में ‘दिव्यांग छात्र बोले- आफत की छत के नीचे नींद नहीं आती’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। छात्र इन दिनों हो रही बरसात के कारण परेशानी से जूझ रहे थे। दृष्टि दिव्यांग ये छात्र हर रात डर के साए में गुजारते थे। इस समस्या उन्होंने संस्थान प्रबंधन के सामने भी उठाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी सोनिका ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर एसडीएम सदर हरिगिरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ छात्रावास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने संस्थान प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से छात्रावास की मरम्मत के निर्देश दिए। कहा कि मरम्मत होने के बाद प्रशासन की टीम फिर से निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही यहां पर छात्रों को शिफ्ट किया जाएगा। तब तक इन छात्रों के लिए दूसरे हॉस्टल में रहने के प्रबंध करने के निर्देश संस्थान प्रबंधन को दिए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed