फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The district level sports and cultural competition was

Dehradun News: दसवीं जिला स्तरीय क्रीडा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

Wed, 11 Oct 2023 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The district level sports and cultural competition was
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के मैदान में प्रारंभिक शिक्षा की दसवीं जिला स्तरीय क्रीडा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया। गत वर्ष की विजेता टीम विकासनगर ने अगुवाई की। सभी ब्लॉक की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। जिले के 1000 से अधिक विद्यालयों से ब्लॉक स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल रहे। संचालन पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड सतीश घिल्डियाल ने किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) राजेंद्र सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला मंजू भारती, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत, मंत्री विनोद लखेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iइंस्पायर अवार्ड में चुने गए बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्टI



देहरादून। इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के तहत राजीव राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा, ऊधम सिंह नगर की दसवीं की छात्रा अर्शदीप कौर के प्रोटोटाइप ''''इंप्रूव्ड ग्रेन स्टोरेज बिन'''', सिटी कॉन्वेंट स्कूल खटीमा, उधम सिंह नगर के बारहवीं के छात्र तरुण कोठारी के ''''ग्रास कटर डिवाइस'''' व जनता इंटर कालेज ढामकेस्वर, पौड़ी गढ़वाल के किशन का ''''व्हीट एंड ग्रास कटर'''' राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष शोध विचारों में चयनित हुए हैं। देश भर से लाखों नवाचारों में से चुने गए 432 नवाचार प्रदर्शनों को देखा और बच्चों को सुना गया। राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता नौ से 10 अक्तूबर तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में हुई।
विज्ञापन






Iसंस्कृत भारत की आत्मा : कुलपतिI

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार की ओर से आयोजित संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के उद्घाटन पर दून विवि की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है। संस्कृत में ही हमारे संपूर्ण धर्मशास्त्र वेद आदि निहित हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. राम भूषण बिजलवानी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कनिष्ठ वर्ग की 6 प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इसमें संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत गीत, श्लोक उच्चारण, संस्कृत वाद विवाद और आशु भाषण की प्रतियोगिता संपन्न हुईं। 50 से अधिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iजय प्रकाश नारायण की जयंती पर रखे विचारI



देहरादूून। डालनवाला में एमडीडीए कालोनी के सामूहिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला सर्वोदय मंडल की ओर से जय प्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। इस मौके पर डॉ. इंदु शुक्ल, डॉ. अवनीत कुमार घिल्डियाल, डाॅ. योगेश धस्माना, प्रवीण त्यागी, हरवीर सिंह कुशवाहा, कुसुम रावत, सुरेंद्र सिंह सजवाण आदि वक्ताओं ने विचार रखे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा लोक नायक जय प्रकाश नारायण महान व्यक्तित्व के राजनेता थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed