फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Dhami government will once again reach your doorstep

Dehradun News: फिर से आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार

Wed, 01 Jul 2026 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Dhami government will once again reach your doorstep
देहरादून। जन समस्याओं का समाधान करने के लिए धामी सरकार फिर से आपके द्वार पहुंचेगी। इसके लिए बीते वर्ष की तर्ज पर चार जुलाई से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 दिन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर विभागों के अधिकारी जन समस्याओं का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता है कि लोगों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निपटारा करें। मुख्यमंत्री की इस पहल पर बीते वर्ष दिसंबर माह से 45 दिन का जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान चलाया गया था, जिसमें पांच लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। अब बतौर मुख्यमंत्री धामी का पांच वर्ष पूरे होने पर फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत चार जुलाई से होगी।
विज्ञापन

......
लोगों को बिना किसी भागदौड़ के सरकारी सेवाएं मिली, यही सुशासन की पहली सीढ़ी है। इसी क्रम में सभी जिलों में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। इसमें सभी सक्षम अधिकारियों, कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed