फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The criminal running the gang was caught from jail as soon as he came out on bail.

Dehradun News: जेल से गैंग चलाने वाला बदमाश जमानत पर बाहर आते ही पकड़ा

Mon, 08 Jan 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The criminal running the gang was caught from jail as soon as he came out on bail.
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I
I
I
I
Iजेल से गैंग चलाने वाला बदमाश जमानत पर बाहर आते ही पकड़ा
I
I- पटना जेल में बंद रहकर सुबोध का साथी शशांक चला रहा था अपनी गैंग
I
I- एसएसपी अजय सिंह ने टीम के साथ तीन दिनों से डाला हुआ था पटना में डेरा
I
रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाली गैंग के सरगना शशांक को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया। वह जेल में रहकर गैंग चला रहा था। इस दौरान जब उसे पिछले दिनों जमानत मिली तो पुलिस ने उसे पटना से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी को अन्य राज्यों की पुलिस टीम भी पटना पहुंची थी। लेकिन, उत्तराखंड पुलिस इस मामले में पहले बाजी मार ले गई। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।
I
Iगौरतलब है कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शहर में दिनदहाड़े राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश वहां से 14 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवरात लूटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों की कार्यशैली को देखकर पता लगा लिया कि यह गैंग बिहार के बदमाश सुबोध से संबंधित है। इसके बाद पुलिस ने बिहार से इस घटना में शामिल और उनके मददगार समेत कुल 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उनकी यह गैंग सुबोध की गैंग से अलग है। उन्हें डकैती डालने और मदद मुहैया कराने के लिए जेल से शशांक नाम का बदमाश दिशा निर्देश देता है। वह लंबे समय से पटना जेल में बंद है। तब से पुलिस शशांक नाम के बदमाश के पीछे लग गई। इस बीच पता चला कि शशांक को हाल ही में जेल से जमानत मिली है। एसएसपी अजय सिंह अपनी टीम को लेकर पटना पहुंच गए। वहां पर तीन दिन की मशक्कत के बाद बदमाश शशांक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि शशांक को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर देहरादून लाया जा रहा है। जल्द ही उससे अगली पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

I
I
I
Iकभी सुबोध के साथ करता था काम, फिर बनाई अपनी गैंग
I
Iबदमाश शशांक ने पुलिस को बताया कि वह 2016 में सुबोध से मिला था। इस दौरान सुबोध और शशांक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मण्णुपुरम गोल्ड लोन की शाखा से 28 किलोग्राम सोना लूटा था। इसके बाद 2017 में पश्चिम बंगाल में मुथूट फाइनेंस ब्रांच से 55 किलोग्राम सोना लूटा था। दोनों जब जेल चले गए तो शशांक ने अपनी अलग गैंग बना ली। इसके बाद वह अपने साथियों को जेल से ही दिशा निर्देश देकर रिलायंस के शोरूम को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iये हुए पहले गिरफ्तार
I
Iप्रिंस कुमार, अखिलेश कुमार, विक्रम कुमार कुशवाह, कुंदन कुमार, मोहम्मद आदिल खान, आशीष कुमार, अकबर, अमृत कुमार, चंदन कुमार उर्फ सुजीत और विशाल कुमार। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से प्रिंस और विशाल पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article