फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Hotel manager sentenced 20 years of imprisonment for Misdeeds minor Girl

Dehradun: होटल के मैनेजर ने किशोरी से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा

Sun, 08 Sep 2024 02:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 02:24 PM IST
सार

फरवरी 2023 में ऋषिकेश थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 17 फरवरी को किशोरी दिल्ली से पढ़ाई के दबाव से परेशानी होकर हरिद्वार आई और इसके बाद ऋषिकेश चली गई थी। होटल का मैनेजर मान सिंह उसके कमरे में आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Dehradun News Hotel manager sentenced 20 years of imprisonment for Misdeeds minor Girl
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोषी होटल मैनेजर को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सजा सुनाते हुए जज ने टिप्पणी करते कहा कि देश में बालिकाएं और बालक बहुत असुरक्षित स्थिति में हैं।

विज्ञापन


फरवरी 2023 में ऋषिकेश थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 17 फरवरी को किशोरी दिल्ली से पढ़ाई के दबाव से परेशानी होकर हरिद्वार आई और इसके बाद ऋषिकेश चली गई थी। वहां वह होटल की तलाश कर रही थी। वह एक होटल में गई जहां उसे 500 रुपये में कमरा बताया गया। उसने कमरा किराए पर ले लिया। रात को 11 बजे होटल का मैनेजर मान सिंह उसके कमरे में आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मामले में अभियोग दर्ज होने के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह बनाए गए। सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश अर्चना सागर ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पीड़िता को पांच लाख रुपये राज्य सरकार से दिलाने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मान सिंह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप से दोष मुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवानियत: खेल रही छह साल की बच्ची को बहलाकर कमरे में ले गया किशोर, फिर चुन्नी से हाथ-मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाते हुए अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश अर्चना सागर ने दुष्कर्म के मामलों पर टिप्पणी की है। कहा कि हमारे देश में बालिकाएं और बालक बहुत असुरक्षित स्थिति में हैं। चिंता जताई कि देश में बालिकाओं एवं बालकों के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हो रही हैं। ऐसे मामले बालक के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा या आध्यात्मिक, सामाजिक और विकास के लिए हानिप्रद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed