फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The court has convicted the woman's husband

Dehradun News: दहेज हत्या में पति और सास को 10 वर्ष का कठोर कारावास

Thu, 15 Aug 2024 03:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
The court has convicted the woman's husband
I17 अगस्त 2020 को छत से गिरने से हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन

I

I
I

Iअपर जिला जज मनीष मिश्रा की कोर्ट ने ससुर को किया दोषमुक्तI



दहेज के लिए महिला की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने महिला के पति और सास को दोषी करार देते हुए 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कोर्ट ने ससुर को दोषमुक्त भी किया है।



जानकारी के अनुसार रायपुर थाने को धूपा देवी निवासी गांव पोखरी, पोस्ट भसाण गांव, पट्टी सितोन, पौड़ी गढ़वाल ने 18 अगस्त 2020 को शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी ज्योति की 17 नवंबर 2018 को गढ़वाली कॉलोनी निवासी सूरज सिंह से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ज्योति को सूरज के परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार उससे पैसों की मांग की जाती थी। 17 अगस्त 2020 को उनकी बेटी ने अपने भाई को फोन किया था कि उसका पति स्कूटर खरीद रहा है। इसके लिए 50 हजार रुपये मांगे हैं। ज्योति ने यह रुपये लेकर देहरादून आने के लिए कहा था।
विज्ञापन




कुछ देर बाद फोन आया कि ज्योति छत से गिर गई है। ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस आधार पर पुलिस ने सूरज, उसकी मां श्यामा देवी और पिता बीरबल के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। नवंबर 2020 में तीनों के खिलाफ चार्जशीट भी पुलिस ने भेजी। न्यायालय ने सुनवाई पूरी होने के बाद सूरज और उसकी मां श्यामा देवी को दोषी पाया। इसके बाद उन्हें बुधवार को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। जबकि, सूरज के पिता बीरबल को साक्ष्यों अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed