फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The country got a team of 288 young military officers

देश को मिली 288 युवा जाबांज अफसरों की टोली

Sun, 12 Jun 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The country got a team of 288 young military officers
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद सेना को 288 युवा अफसरों की जांबाज टोली मिल गई। आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट्स ड्रिल स्क्वॉयर पहुंचे तो ऐसा लग रहा था मानो विशाल सागर उमड़ पड़ा हो। सधे कदमों के साथ गर्व से सीने ताने जब यह टोली दर्शक दीर्घा के सामने से गुजरी तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सेना की दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

आईएमए से सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर वतन की रक्षा के लिए मर-मिटने की शपथ लेकर 288 युवा अफसर शनिवार को थलसेना का अभिन्न अंग बन गए। इनमें सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड के 33 युवा भी शामिल हैं। वहीं, सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के 50 कैडेट्स भी पासआउट हुए। आठ मित्र देशों के 89 जेंटलमैन कैडेट्स भी पासआउट होकर अपने-अपने देश की सेनाओं में शामिल हो गए हैं। परेड में देश-विदेश के 377 कैडेट्स ने शिरकत की। कोर्स के हरफनमौला जेंटलमैन कैडेट बिहार के समस्तीपुर निवासी मौसम वत्स को प्रतिष्ठित सोर्ड ऑफ ऑनर और ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी नीरज सिंह पपोला को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम कमान के जीओसी लेेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल हरिंदर सिंह और परेड कमांडर मौसम वत्स के साथ परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स से सलामी ली। उन्होंने युवा अफसरों को शुभकामनाएं देते हुए चरित्र, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ नई जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय सेना की अपनी अलग पहचान है। सेना की इस परंपरा को बनाए रखने की जिम्मेदारी युवा अफसरों की है। उन्होंने युवा अफसरों से पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ देश की सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यह समय अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। इसलिए हर क्षेत्र में पारंगत होकर युवा अफसरों को चुनौतियों से पार पाना होगा। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग और ओथ सेरेमनी में शिरकत करने के बाद सभी युवा बतौर लेफ्टिनेंट सेना की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं। परेड के दौरान रिव्यूइंग ऑफिसर ने आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए। पीपिंग सेरेमनी में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, कैडेट्स के परिजन और देश-विदेश के सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पासिंग आउट परेड के सितारे
सोर्ड ऑफ ऑनर, एकेडमिक कैडेट एज्युडेंट-मौसम वत्स
स्वर्ण पदक, अकादमी अंडर ऑफिसर-नीरज सिंह पपोला
रजत पदक एकेडमिक कैडेट एज्युडेंट-मौसम वत्स
कांस्य पदक, कैडेट एज्युडेंट-केतन पाटियाल
रजत पदक (टीजीसी), जूनियर अंडर ऑफिसर-दिगांत गर्ग
श्रेष्ठ विदेशी कैडेट, तेंजिंग नाम्गे (भूटान)
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर-सैंगरो कंपनी
किस देश को कितने अफसर मिले
देश-अफसर
भारत-288
अफगानिस्तान-43
भूटान-18
तजाकिस्तान-19
मालदीव-3
श्रीलंका-3
किर्गिस्तान-1
तंजानिया-1
नेपाल-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed