फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Cooperative Department has intensified preparations

Dehradun News: दून की 32 बहुउद्देशीय कोऑपरेटिव सोसाइटी हुईं कंप्यूटराइज

Tue, 12 Dec 2023 12:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
The Cooperative Department has intensified preparations
Iजिले में कुल 39 कोऑपरेटिव सोसाइटी हैं, इनसे जुड़े हैं डेढ़ लाख किसानI
विज्ञापन




दून की कोऑपरेटिव सोसाइटियों की तस्वीर बदलने वाली है। सहकारिता विभाग ने इन्हें कंप्यूटराइज करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि, ढाई दर्जन से अधिक सोसाइटियां कंप्यूटराइज हो चुकी हैं। साथ ही बाकी सोसाइटियों में भी कार्य तेजी से हो रहा है। कोऑपरेटिव सोसाइटियों के कंप्यूटराइज होने से किसानों के साथ किसी प्रकार धोखा करना मुश्किल होगा।

जिला कोऑपरेटिव विभाग के मुताबिक, जिले मेें बहुउद्देशीय कोऑपरेटिव सोसाइटियों को कंप्यूटराइज करने की योजना धरातल पर आकार लेती दिखाई देने लगी है। दून में फिलहाल 39 कोऑपरेटिव सोसाइटियों का संचालन किया जा रहा है। इन सोसाइटियों से जिले के करीब डेढ़ लाख किसान जुड़े हैं। योजना के मुताबिक, पहले चरण में प्रॉफिट में चल रही सोसाइटियों को कंप्यूटराइज किया जाना है। शेष सोसाइटियों को बाद के चरणों में कंप्यूटराइज किया जाएगा। हालांकि, जिले में सभी सोसाइटियों की कमोबेश स्थित बेहतर है।
विज्ञापन


Iकिसानों को एसएमएस से मिलेंगी सूचनाएंI

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कोऑपरेटिव सोसाइटियों के कंप्यूटराइज हो जाने से किसानों को खाद-बीज सब्सिडी, ब्याज पर छूट व लोन की एसएमएस के माध्यम से जानकारी मिलेगी। कागज की बचत होने से सोसाइटियों को धन की बचत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र, राज्य सरकार और नाबार्ड की ओर से फंड हो रहा आवंटित



योजना के मुताबिक, सोसाइटियों को कंप्यूटराइज करने के लिए केंद्र, राज्य सरकार और नाबार्ड की ओर से धनराशि आवंटित की जा रही है। यह धनराशि सभी सोसाइटी को दी जा रही है।


I
I

Iजिले की 32 कोऑपरेटिव सोसाइटी कंप्यूटराइज हो चुकी हैं और बाकी पर काम तेजी से चल रहा है। कंप्यूटराइजेशन के बाद किसानों के डाटा में पारदर्शिता आएगी। किसानों के साथ संस्था के भी समय, धन और श्रम की बचत होगी। - सुमन कुमार, एआर कोऑपरेटिव, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed