फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The controversy is not stopping in a private university

Dehradun News: यूनिवर्सिटी में नहीं थम रहा विवाद, अब प्रोफेसर ने दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

Sat, 04 Nov 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The controversy is not stopping in a private university
I-25 अक्तूबर को एक पूर्व और वर्तमान असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच मारपीट से शुरू हुआ था विवाद
विज्ञापन

I

I
I

I-पिछले दिनों जज की बेटी लॉ की छात्रा ने डीन पर दर्ज कराया था छेड़खानी व मारपीट का मुकदमाI



राजपुर क्षेत्र की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में विवाद थम नहीं रहा है। गत 25 अक्तूबर को पूर्व और वर्तमान प्रोफेसर के बीच हुए विवाद से जुड़ा अब तीसरा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे में एक महिला प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने नौकरी छोड़ चुके प्रोफेसर और जज की बेटी (दूसरे मुकदमे की वादी) के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे में दो अन्य आरोपी भी नामजद हैं। पुलिस तीनों मुकदमों में जांच कर रही है।



एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि यूनिवर्सिटी में लॉ की प्रोफेसर का कहना है कि वह गत 26 अक्तूबर को पढ़ाने के लिए जा रही थीं। उन्होंने देखा कि डॉ. सुधांशु चंद्रा असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष कुमार से धक्का मुक्की कर रहे थे। डॉ. सुधांशु चंद्रा गत 25 अक्तूबर को अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इस बीच आशुतोष कुमार ने अपना फोन जेब से निकाला तो डॉ. चंद्रा ने उनका फोन छीन लिया। विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे लॉ विभाग के डीन आशीष वर्मा ने बीच बचाव करना चाहा तो अंतिम वर्ष की छात्रा (जज की बेटी) ने उन्हें धमकाया। छात्रा ने अपनी जज मां के नाम की धमकी देते हुए सबको गायब कराने को कहा। झगड़े का बीच बचाव करने आए अमन गौतम के साथ भी छात्रा और डॉ. चंद्रा ने धक्का मुक्की की और कॉलेज से निकलाने की धमकी दी। डीन आशीष वर्मा ने विवि के पदाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी तो डॉ. शोएब मोहम्मद, आशुतोष कुमार और अमन गौतम कुलपति के पास गए। एसओ ने बताया कि उस वक्त महिला प्रोफेसर अन्य साथियों के साथ कार्यालय के नीचे आ गए। वहां सेंट्रल प्लाजा में छात्रा, शिरीष पांडेय, निकुंज सिंह यादव, डॉ. सुधांशु चंद्रा गुट बनाकर खड़े हुए थे। उन्होंने अमन गौतम, आशुतोष कुमार और महिला प्रोफेसर को गालियां दीं। महिला प्रोफेसर पर अश्लील टिपपणी की। आरोप है कि यहां से जाने के बाद डॉ. चंद्रा और उनके साथियों ने उनकी गाड़ियां रोक लीं। चंद्रा ने महिला प्रोफेसर की इज्जत उतरवाने की भी धमकी। एसओ ने बताया कि महिला प्रोफेसर की इस शिकायत के आधार पर डॉ. सुधांशु चंद्रा, निकुंज सिंह यादव, शिरीष सिंह और पूर्व में छेड़खानी का आरोप लगाने वाली छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन








Iडीन समेत कई पर छात्रा ने दर्ज कराया था मुकदमाI



पिछले दिनों जज की बेटी लॉ की अंतिम वर्ष की छात्रा ने डीन आशीष वर्मा और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा का आरोप था कि डीन ने उस पर अश्लील टिप्पणी की है। इसमें अब आरोप लगाने वाली महिला प्रोफेसर भी साथ थी। इस पूरे मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सबसे पहले इस्तीफा दे चुके डॉ. सुधांशु चंद्रा ने 26 अक्तूबर को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed