फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The contribution of immortal martyrs Veer Savarkar, Chandra Singh Garhwali in the freedom struggle is important - Satpal Maharaj

आजादी की लड़ाई में अमर शहीदों वीर सावरकर, चंद्र सिंह गढ़वाली का योगदान अहम- सतपाल महाराज

Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The contribution of immortal martyrs Veer Savarkar, Chandra Singh Garhwali in the freedom struggle is important - Satpal Maharaj
देश की आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंडमान निकोबार की जिस जेल में उन्हें रखा गया, उसे हर देशवासी को देखना चाहिए। प्रदेश में ललित कला, नाट्य कला और साहित्य कला को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह बात संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कही।
विज्ञापन

बुधवार को कैबिनेट मंत्री ने घंटाघर स्थित एनएचबी कांप्लेक्स में उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय (आर्ट गैलरी) में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले उत्तराखंड के जिन शहीदों को आज हम भूल चुके हैं, चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकारों ने उन अमर शहीदों को याद कर एक सराहनीय प्रयास किया है। आजादी की लड़ाई में अपना जीवन बलिदान करने वाले देवभूमि के महान सपूत चंद्र सिंह गढ़वाली और जयानंद भारती के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वह राज्य में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमेशा कलाकारों को सम्मान देने के पक्ष में रहे हैं। प्रदेश के कलाकारों को भी इसके लिए समय-समय पर सरकार को सुझाव देने चाहिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और ललित कला अकादमी, संस्कृति मंत्रालय के चेयरमैन नंदलाल ठाकुर के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम में सचिव संस्कृति हरीशचंद्र सेमवाल, निदेशक बीना भट्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कुसुम पांडे, महेश पांडे, साक्षी कोठियाल, पुष्पा रावत, रविंद्र पडिहार, मनोज पांडे, अंशु मोहन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed