फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The commissioner is based in Doon instead of Pauri, raising questions.

Dehradun News: पौड़ी की जगह दून में ही बैठ रहे आयुक्त, उठ रहे सवाल

Mon, 01 Jun 2026 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The commissioner is based in Doon instead of Pauri, raising questions.
- कार्यभार ग्रहण करते समय पौड़ी में ही बैठने का किया था दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा इस समय चरम पर है। धामों में उमड़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़ से व्यवस्थाएं कम पड़ने लगी हैं। यात्रा में हो रही अव्यवस्था से पौड़ी मंडल मुख्यालय में गढ़वाल आयुक्त के न बैठने पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कार्यभार ग्रहण करते समय नवनियुक्त गढ़वाल आयुक्त आंनद स्वरूप ने दावा किया था कि पौड़ी में ही बैठेंगे लेकिन कार्यभार ग्रहण के बाद से देहरादून में ही डटे हैं।
आईएएस विनय शंकर पांडे की जगह सरकार ने आनंद स्वरूप को गढ़वाल आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। 25 मई 2026 को उन्होंने पौड़ी मंडल मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। उसके बाद ही देहरादून से काम रहे हैं। इस समय चारधाम यात्रा में भीड़ उमड़ने के साथ ही मौसम भी व्यवस्थाओं की परीक्षा ले रहा है। केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग व गौरीकुंड में भीड़ के चलते कई किमी लंबी लाइनें लगने के साथ व्यवस्थाएं भी कम पड़ रही हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर यातायात जाम से तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उच्च अधिकारी देहरादून से व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप का कहना है कि यात्रा मार्गों पर यात्रियों व जाम की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही मंडलीय स्तरीय अधिकारियों की बैठक की जाएगी। जहां समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed