फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The challenges of microbiology were discussed in the national conference

Dehradun News: राष्ट्रीय सम्मेलन में माइक्रोबायोलॉजी की चुनौतियों पर किया मंथन

Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The challenges of microbiology were discussed in the national conference
Iग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायोलॉजी में विभिन्न चुनौतियों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो गया। इसमें उत्तराखंड, उड़ीसा, केरल, छत्तीसगढ़, जयपुर, गोवा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश समेत देश भर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। पहले दिन स्मारिका का विमोचन किया गया व 10 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।I
विज्ञापन

Iबृहस्पतिवार को वैज्ञानिक व जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के डीन प्रो. मोहम्मद जाहिद अशरफ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा, हाइपोक्सिया की स्थिति में शरीर के टिश्यू में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। ऊंचाई पर स्थित जगहों पर रहने वाले लोगों को हाइपोक्सिया की वजह से एनीमिया, कैंसर, स्ट्रोक व इन्फेक्शन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विवि के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा, पेट में मौजूद सूक्ष्मजीव मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहले के मुकाबले अब शोध व नवाचार के जरिए डीएनए एडिटिंग से जीन को बदलना भी संभव हो गया है। माइक्रोबायोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि प्रो. एजे नायर ने पर्यावरण, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में सूक्ष्मजीवों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. अनीता पांडे, प्रो. रूपेश चतुर्वेदी, डॉ. शैलेश पांडे, प्रो. राकेश भूटिआणी, डॉ. शमा ए. बैग, प्रो. संतोष एस सर्राफ, प्रो. अंजू रानी, डॉ. रूपक नागराईक, प्रो. पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed