फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The capacity of the electrical sub-station located at

Dehradun News: अब एक ही जगह दो ट्रांसफार्मर, साहिया का होगा अपना फीडर

Sat, 07 Oct 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The capacity of the electrical sub-station located at
I- ऊर्जा निगम ने शुरू किया कार्य, 300 से अधिक गांवों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

I

I
I

Iपहले एक ट्रांसफार्मर रहने से बार-बार बिद्युत फॉल्ट की आती थी समस्याI

साहिया बाजार स्थित विद्युत सब स्टेशन की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। साहिया बाजार सहित आसपास के 300 से अधिक गांवों की बिजली बार-बार ट्रिप न हो, इसके लिए ऊर्जा निगम ने एक की जगह दो ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो साहिया बाजार के लिए नया फीडर बनाया जाएगा।

साहिया विद्युत सब स्टेशन से साहिया बाजार के साथ ही क्षेत्र के 300 गांव और खेड़े मंजरों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। लोड अधिक होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होती है। सबसे अधिक परेशानी उस समय आती है, जब क्षेत्र के किसी गांव में फॉल्ट के चलते बिजली चली जाती है। उस समय बिजली सुचारू करने के लिए पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। वैसे तो साहिया सब स्टेशन को कोरूवा और साहिया दो विद्युत फीडर में बांटा जा चुका है, लेकिन समस्या को देखते हुए साहिया बाजार को अलग करने की मांग विगत पांच सालों से चली आ रही है। अब साहिया सब स्टेशन में एक की जगह पांच हजार किलोवाट के दो ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विद्युत उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि साहिया विद्युत सब स्टेशन को हाईटेक किया जा रहा है। इसके लिए दो ट्रांसफर लगाने के साथ ही साहिया बाजार के लिए अलग फीडर बनाने पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि दो ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बार-बार प्रभावित नहीं होगी। बताया कि कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, सुरेंद्र सिंह चौहान, अमीत कुमार जैन, शमशेर सिंह पंवार, डॉ. अर्जुन सिंह पंवार आदि लोगों का कहना है कि इस कार्य से विद्युत सप्लाई सूचारू होने से स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed