फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The cabinet minister taught a lesson to the officers, said that the work will be done as per the wishes of the public.

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को पढ़ाया पाठ, बोले वही काम होंगे जो जनता चाहेगी

Thu, 24 Nov 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
The cabinet minister taught a lesson to the officers, said that the work will be done as per the wishes of the public.
नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारी मामलों को कागजों में उलझाएं नहीं, बल्कि वही काम करें जो जनता चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों द्वारा जनता और जन प्रतिनिधियों के फोन न उठाए जाने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फोन उठने चाहिए। बीच-बीच में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता की शिकायत पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को हर हाल में सुबह आठ बजे तक विकासनगर बाजार का कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित एक शिकायत पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादी की समस्या सुनीं जानी चाहिए, न कि उन्हें धमकाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री से हरबर्टपुर और विकासनगर पालिका के लिए एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सिस्टम लगाने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। संचालन अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, सीडीओ झरना कमठान, ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरु देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने रखी समस्याएं
बेलावाला निवासी कमला ने बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, जमनीपुर के ग्रामीणों ने नलकूप की लाइन का विस्तार करने, शहीद स्मारक पर टाइल्स लगाने, भगवान सिंह ने पानी की निकासी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ट्रैफिक और लाइटों की समस्या, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने टेक होम राशन के तहत भुगतान कराने, हरबर्टपुर निवासी प्रमोद गुप्ता ने सीएम घोषणा के अनुरूप सड़क निर्माण से संबंधित समस्या कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed