{"_id":"672930f2f44a5edac50fbc84","slug":"the-businessmans-family-was-beaten-up-by-people-inside-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-539814-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाइक स्टंट करने से रोकने पर व्यापारी के परिवार को दुकान में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाइक स्टंट करने से रोकने पर व्यापारी के परिवार को दुकान में घुसकर पीटा
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र में राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रोड के पास बाइक स्टंट करने से रोकने पर अज्ञात युवकों ने दुकान में घुसकर व्यापारी के परिवार से मारपीट की। आरोप है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। बाइक बिना नंबर प्लेट की थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के अनाया क्लाथ हाउस निवासी अमित कुमार सैनी ने बताया कि दो नवंबर को रामपुर निवासी कुछ युवक देर शाम बिना नंबर वाली बाइक पर स्टंट कर रहे थे। जब उन्हें मना किया तो उसमें से एक युवक ने माफी मांग ली। लेकिन, कुछ देर बाद दूसरा युवक गाली देते हुए दुकान के सामने से गुजरा। युवकों ने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की। उसके बाद दुकान में घुसकर सात माह की गर्भवती पत्नी और माता के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पत्नी के साथ अभद्रता भी की। आरोपी शराब के नशे में थे। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है।